angara(ranchi) गेतलसूद डैम के किनारे हुरपू पखना में शुक्रवार को वन एवं जल पर्यावरण सह टुसू विदाई मेला का आयोजन हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही मेला में विभिन्न गांव से लाए गए टुसू को स्वर्णरेखा नदी में प्रवाहित कर दिया गया। इसका आयोजन हुरपू विस्थापित मोर्चा ने किया। पहली बार यहां पर टुसू मेला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के सचिव रामकुमार दीपक, हरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया थे। अतिथि के रूप में जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार महतो, जेएलकेएम केन्द्रीय सचिव बालेश्वर बेदिया, जेएलकेएम के खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी समुन्दर पाहन, जेएलकेएम केन्द्रीय महामंत्री विराट महतो, केन्द्रीय संगठन सचिव श्रवण महतो, शिवधर रजवार थे। अध्यक्षता पवन महतो व संचालन संजीव महतो ने किया। इस मौके पर मेला संरक्षक श्रीनाथ महतो, संरक्षक अनिल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव गजेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष कृष्ण महतो, हरि कुंवर, मंगल महतो, उपेन्द्र, असेश्वर कुमार, धर्मनाथ, प्रदीप, प्रेम, मनिष, शनि कुमार, बबलू, संजीव नरेश बेदिया, मनोज, राममोहन, शिवचरन, रंजीत मनिलाल, मुकेश, विनोद, कलेश महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.