GA4-314340326 केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

silli(Ranchi)  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को सिल्ली विधानसभा विभिन्न क्षेत्राें में 50 लाख रुपये की लागत से होने वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें  घाघरा , काशीडीह व धतकीजारा, (कनकट्टा) में पीसीसी पथ निर्माण, महुआडीह (चिरुडीह) में चबूतरा निर्माण शामिल है। निर्माण कार्य सांसद मद की राशि से किया जाना है। सांसद  ने लोगों को क विकास के लिए संगठित और जागरुक रहने की अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण निर्माण कार्य की निगरानी खुद करें। वहीं उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ रुपए की लागत से 2000 हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। मंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान करने और विकास कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया। मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, सिल्ली भाजपा मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक, भगीरथ महतो, चित्तरंजन महतो, खगेश महतो, राजेन्द्र प्रसाद साय , दिलेश्वर कोईरी, मेघनाथ महतो, बिंदेश्वरी देवी, सृष्टिधर प्रजापति, हरेंद्र प्रमाणिक, चंदन गोस्वामी, शंकर भगत, परीक्षित मंडल, युधिष्ठिर महतो, महेंद्र महतो, रामधन महतो, ज्योति प्रसाद समेत ग्रामीण उपस्थित  थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم