![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEihXlZNeCisFx7WcCVTx2wbOuVudaFcIEftbBcutnnqgMFk11G50xK1sgY_5bGV7Szzn93EiPcqC0BFmIiAMsuG2Z9tU-9XmPjtuK_rugwt0rCGt-rRJcEfgfWlMtInMBKxGJlFdkiEbSPGt2jBgmXeZGu3uMQZcQeOfxH7jOXgf-auQGpLCc1U1cYQcJI/s320/WhatsApp%20Image%202025-01-05%20at%2020.34.22_372a58b4.jpg) |
घायल मंगलाचरण बेदिया |
angara(ranchi) ओबर-खभावन मार्ग के ओबर जंगल में रविवार की शाम सात बजे एक अज्ञात बोलेरो वाहन दो बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गई। इस दुर्घटना में ओबर का मंगलाचरण बेदिया(17) व कुच्चू निवासी प्रदीप भोगता, सुरेन्द्र बेदिया, व हिरदय बेदिया घायल हो गये। मंगलाचरण बेदिया की स्थिति नाजुक बनी हुई है। रिम्स में इलाज चल रहा है। लगातार नाक व मुंह से ब्लीडिंग हो रहा था। उसके सिर व चेहरे में चोट लगी है। जबकी कुच्चू के युवकों का पैर टूटा है। बताया जाता है कि ओबर जंगल में मंगलाचरण बेदिया अपनी बाइक पर सवार होकर ओबर से खभावन व कुच्चू के तीनों युवक एक दूसरे बाइक पर सवार होकर खभावन से ओबर जा रहे थे। ओबर जंगल के पास ओबर की तरफ से आ रही एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने पहले मंगलाचरण बेदिया व इसके बाद कुच्चू के तीनों युवकों को अपनी चपेट में लिया। दोनों बाइक सवार को रौंदते हुए बोलेरो वाहन मौके से फरार हो गया। मौके पर सिकिदिरी थाना पुलिस पहुंच गई थी।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.