GA4-314340326 स्वर्णरेखा नदी के संरक्षण का ग्रामीणों ने किया संकल्प

स्वर्णरेखा नदी के संरक्षण का ग्रामीणों ने किया संकल्प

angara(ranchi)  हेसल के जमुवारी में स्वर्णरखा नदी के किनारे मंगलवार को टुसू मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण टुसू प्रर्दशनी, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नागपुरी आरकेस्ट्रा का आयोजन रहा। नदी किनारे स्थित बूढ़ा महादेव में पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया गया। मौके  पर स्वर्णरेखा नदी व जंगल के संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्टार डॉ अमर कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि हेसल मुखिया कविता देवी, पंसस मदरा मुंडा, गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा थे। इसमें जमुवारी के टुसू को प्रथम पुरस्कार दिया गया। केशव केसरिया नागपुरी ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेले के सफल आयोजन में अध्यक्ष सोहन पाहन, सचिव गोविंद मुंडा, कोषाध्यक्ष अर्जुन राम, प्रदीप महतो, ग्राम प्रधान किशुन पाहन, विक्रम मुंडा, रोहित मुंडा, विजय राम, पवन राम, दुर्गा महतो, संजय मुंडा, संदीप मुंडा, सूरज राम, कुलदीप राम, संतोष पाहन, बिनोद राम, रौशन मुंडा आदि का योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم