angara(ranchi) डहर सोसाइटी फाउंडेशन के द्वारा बुधवार को सिलवे बस्ती में खिलाड़ियों के बीच वालीवाल किट का वितरण किया गया। इसमें नेट, गेंद, विसील आदि का वितरण किया गया। वितरण संस्थान के अध्यक्ष नागेश्वर महतो व समाजसेवी प्रभुदयाल बड़ाईक ने किया। नागेश्वर महतो ने कहा कि संस्था के द्वारा समय समय पर स्पोर्टस को बढ़ावा देने के लिए खेल सामग्री का वितरण किया जाता है। खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपना बेहतर कैरियर बना सकता है। इस मौके प सचिव पुष्पा देवी, रंथू महली, दीपक लोहरा, सूरज नायक, जीतलाल कुम्हार, रवि महली, मनसा महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.