![]() |
एक घंटा जाम रहा रांची-मुरी मार्ग
इस घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क पर आडे तिरछे लगाकर खड़ा कर दिया। जिससे एक घंटा से अधिक समय तक रांची मुरी मार्ग जाम हो गया तथा वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर दलबल के साथ पहुंचे तथा जाम को हटाया। इधर चंदा उठा रहे सभी युवक पुलिस की आते ही भाग निकले। ट्रक चालक लुकेश कुमार ने बताया कि वह कई जगहों पर चंदा देते हुए आ रहा है। इससे पहले इस जगह पर भी चंदा दिया गया है। अगर सारा पैसा चंदा में ही खर्च हो जाएगा तो क्या बचाएगा। इसी बात पर युवक भड़क गए एवं उनके ट्रक पर पत्थर चला दिए। इस संबंध में सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इसलिए घटना कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई परंतु चंदा को लेकर आए दिन छोटे-मोटे घटनाएं हो रही है इस पर रोक लगाया जाएगा एवं चंदा वसूलने वालों पर कानून कारवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.