deogjar/ रिखिया थाने में दो अलग-अलग महिलाओं ने एक-दूसरे के परिजनों पर डायन प्रताड़ना का आरोप लगाकर थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है। मामला रिखिया थाना क्षेत्र के बिहरोजी गांवु का है। पहले केस में विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी गाली-गलौज करते हैं और डायन कहकर प्रताड़ित करते हैं। मामले में महिला ने कमल यादव, बिजेश्वरी देवी, संजय यादव उर्फ मुक्षा यादव को आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे केस में एक दूसरी महिला ने विजय यादव, मोहिनी देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, तारिणी यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसमें आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा बराबर डायन कहकर गाली-गलौज किया जाता है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.