angara(ranchi) प्रखंड के सिरका गांव मे शिव-हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय तृतीय वार्षिकोत्सव बुधवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर 501 महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, पंसस सावित्री देवी, डॉ अमर कुमार चौधरी ने कलश देकर यात्रा का शुभारम्भ किया। महिलाओं ने दस किलोमीटर की यात्रा कर गेतलसूद डैम स्पेलवे साइड स्थित स्वर्ण रेखा नदी से कलश में जल लेकर ग्राम भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर परिसर पहुंची। वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
 |
|
सभी धार्मिक अनुष्ठान आचार्य सूर्य नारायण पाठक व कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी के द्वारा कराया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष सीताराम पाहन, सचिव प्रणव महतो व साहेबराम महतो ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान का 28 फरवरी को पूर्णाहुति व भंडारा के साथ समापन होगा। कलश यात्रा में भाजपा नेता अजय महतो, नरेश साहू, जयशंकर मुंडा, अजित महतो, बलराम महतो, साहेबराम महतो, जयशंकर मुंडा, प्रणव महतो, राजीव महतो, राजेश महतो, संजय महतो, सूरज महतो, प्रकाश महतो आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.