GA4-314340326 बंता से श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ के लिए हुआ रवाना

बंता से श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ के लिए हुआ रवाना

silli(ranchi)  प्रखंड के बंता हजाम उत्तरी एवं बंता हजाम दक्षिणी पंचायत के विभिन्न गांवों के 45 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को बंता से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं। श्रद्धालुओं के जत्थे को  मुखिया माधुरी सिंह मुंडा, मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा एवं पुर्व मुखिया शुशील सिंह मुंडा  ने झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं ने मिलकर हर-हर महादेव का उद्घोष किया। इससे पूर्व  सभी ने बंता गांव के प्राचीन हरि मंदिर में पूजा-अर्चना कर धार्मिक यात्रा की सफलता के लिए कामना की।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم