GA4-314340326 विधवा आदिवासी महिला के बैंक खाते से 1.31 करोड़ रुपए हड़पने का आरोपी गया जेल

विधवा आदिवासी महिला के बैंक खाते से 1.31 करोड़ रुपए हड़पने का आरोपी गया जेल

सुरेश प्रजापति
angara(ranchi)  थाना क्षेत्र के बोनढीपा की महिला संध्या देवी व उसके पति पुशुवा मुंडा के बैंक खाते में धोखाधड़ी कर 1.31 करोड़ रुपए निकासी कर हड़पने के आरोप में जोन्हा निवासी सुरेश प्रजापति को अनगड़ा थाना की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस सम्बंध में संध्या देवी ने अगस्त 2023 में थाने में सुरेश प्रजापति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 27 जनवरी 2021 को अनगड़ा मौजा के 2.33 एकड़ जमीन को बालाजी कंपनी को जोन्हा सुरेश प्रजापति व तुपुदाना के एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से बिक्री की थी। इसके एवज में संध्या देवी व पुशुवा मुंडा के संयुक्त खाते(एचडीएफसी बैंक कांटा टोली चौक रांची शाखा) में 1.31 करोड़ रुपए कंपनी ने जमा किया था। उक्त बैंक में खाता आरोपित सुरेश के माध्यम से खोला गया था। 
 
खाता खुलवाया विधवा के नाम, लेकिन मोबाइल नंबर अपना दिया
सुरेश ने जालसाजी कर इस बैंक में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवा लिया था। इसके बाद सुरेश ने एक और खाता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया गोंदलीपोखर में यह कह कर खुलवाया कि यहां पैसा को ट्रांसफर करवा दिया जाएगा तो निकासी में आसानी होगी। इसके बाद पैसा ट्रांसफर करवाने के नाम पर जून 2021 से जुलाई 2022 तक कई बार चेक में संयुक्त हस्ताक्षर करवा कर पैसे की निकासी करता रहा। इधर 27 नवम्बर 2022 को पति का निधन हो गया। 

 बैंक प्रबंधक के मिलीभगत से हड़पा 1.31 करोड़ रूपया 

इसके बाद 23 जुलाई 2023 को मैं जब एचडीएफसी बैंक पैसा निकालने गई तो बताया गया की खाते में मात्र 2999 रुपए शेष है। इधर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भी पैसे नहीं है। उसने आरोप लगाया था कि सुरेश प्रजापति, उसके सहयोगी और एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक के मिलीभगत से उनके खाते से 1.31 करोड़ रूपया को निकाल कर हड़प लिया गया है। मामले में पुलिस जांच में सुरेश प्रजापति पर लगाया गया आरोप सही पाए गए, इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم