GA4-314340326 सिल्ली: केंद्रीय बजट पर भाजपा का परिचर्चा

सिल्ली: केंद्रीय बजट पर भाजपा का परिचर्चा

silli(ranchi) भारतीय जनता पार्टी रांची ग्रामीण की ओर से सिल्ली धर्मशाला में शुक्रवार की शाम केंद्रीय बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। राज्य सभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा  बजट पर परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को विकसित  करने के लिए एक देश के बजट की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। देश के बजट की  समझ आम लोगों  के बीच भी बने इसको लेकर ऐसे परिचर्चा का कार्यक्रम किया जा रहा है। आज कई मामलों में अपना देश स्वावलंबी हो रहा है। विकास की गति बाधित न हो यह रफ्तार रुके नहीं इसका ध्यान इस बजट में किया गया है। विकास समावेशी हो, सब स्तर के लोग  का विकास हो इसका प्रावधान किया गया है। झारखंड की जनता के लिए भी 2014 से 24 में 2 लाख 26 हजार 444 करोड़ रूपये अब मिले है। इसके अलावा 27 हजार करोड़ और दिए जाएंगे। झारखंड में रेल लाइन का अधिक विस्तार हो इसके लिए 7302 करोड़ रुपए दिए गए है।  इसके अलावे भी झारखंड राज्य के विकास के लिए कई परियोजनाओ का इस बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग के लिए प्रति माह 1 लाख रुपए आय वाले परिवारों के लिए टैक्स फ्री किया गया है।को भारत सोने की चिड़िया बने इसके लिए केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत 1.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। इनमें 100 निम्न उत्पादन वाले जिलों को शामिल किया जाएगा। अरहर ,उड़द व मसूर पर विशेष ध्यान देते हुए दालों में आत्मनिर्भरता मिशन शुरू किया जाएगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक ने किया।इस मौके पर  नरोत्तम गोरांई, मनोज साव, गणेश साहु, अजित साहु,रघुवीर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद साय, सुधीर साहु, भागवत सोनार, राजेश अग्रवाल, विनय साव, पिंटू साव, रघुनाथ साय, वीणा देवी, स्नेहलता देवी, भागवत सोनार, साधुचरण महतो, विश्वनाथ महतो, प्रवीण गुप्ता , प्रकाश अग्रवाल , शायन त्रिपाठी, भगीरथ महतो समेत व्यवसायी संघ के सदस्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم