 |
मृतक दशरथ लोहरा |
तारकेश्वर महतो/ silli(ranchi) सिल्ली रांची मुख्य पथ पर बुधवार की शाम 7:30 बजे लोवापीड़ी गांव के पास सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक को मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सिल्लीडीह निवासी दशरथ लोहरा एवं उनके दोस्त टुटकी निवासी सपन करमाली दोनों शिवरात्रि पुजा देख कर सिल्ली डीह वापस लौट रहे थे इस क्रम मोटरसाइकिल अनिंयत्रित हो कर खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मारी जिससे दशरथ दोहरा (21)की मौत हो गई। वहीं सपन करमाली गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.