silli(ranchi) सिल्ली काॅलेज सिल्ली में बाॅटनी के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो एवं बाॅटनी के विभागाध्यक्ष सह माइक्रोबायोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया के काॅडीनेटर डॉ सुचित्रा महतो ने छात्रों को माइक्रोबायोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में शरद कुमार भगत, सुनैना कुमारी, सुरज सेन एवं देवज्योति कुमार शामिल। डॉ सुचित्रा महतो ने बताया कि उपरोक्त छात्र छात्राओं ने माइक्रोबायोलॉजी के विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के बाॅटनी और जियोलॉजी के विद्यार्थियों को सम्मान मिलना एक उत्कृष्ट कदम है जो उनकी मेहनत, लगन और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करता है। यह सम्मान न केवल छात्रों को बल्कि शिक्षकों और संस्थान को भी गर्व का अनुभव कराता है। इस मौके पर प्रो त्रिभुवन महतो, मंजुलता कुमारी, विश्वनाथ मुंडा, प्रभा महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.