GA4-314340326 सिरका में बाल-सभा संसद में बच्चों ने रखी विद्यालय की समस्याएं

सिरका में बाल-सभा संसद में बच्चों ने रखी विद्यालय की समस्याएं

angara(ranchi)  सिरका पंचायत भवन में बुधवार को बाल सभा संसद का आयोजन हुआ। इसमे सिरका पंचायत के सभी विद्यालय के बाल संसद के साथ बाल सभा के सदस्य शामिल हुए। इसमें बच्चों ने अपने अपने विद्यालय की समस्याएं बेबाकी से सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा के समक्ष रखा। विद्यालय में पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, मध्याहन भोजन का मेनू व उसकी अद्यतन स्थिति, बच्चों के प्रति शिक्षकों का व्यवहार, विद्यालय की कमियां के बारे में जानकारी दी। मुखिया रौशनलाल मुंडा ने बताया कि स्कूल की इन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरकार व निजी कंपनियों की मदद ली जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सिरका को आदर्श बनाया जाएगा। इसकी शुरूआत बच्चों के बाल संसद से की जा रही है। बाल अधिकार से संबंधित पीरामल फाउंडेशन के अरुण मिश्रा, सृष्टि वर्मा, टीआरआई के एलिस तिर्की, पंसस सावित्रि देवी, उपमुखिया अंजना देवी, ग्राम प्रधान सौभाग्य मुंडा, विरासत के संगीता देवी ने बाल अपराध, हिंसा, गलत स्पर्श के अवधारणा के बारें में जानकारी दी। इस अवसर पर वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, प्रणव महतो के अलावे आंगनबाड़ी सेविकाएं भी उपस्थित थी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم