GA4-314340326 Deoghar : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शिव बारात का उदघाटन

Deoghar : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शिव बारात का उदघाटन

 पर्यटन विभाग पहली बार निकाल रहा शिव बारात

सीएम हेमंत सोरेन को शिव बारात का न्योता देते अभिषेक झा।

Deoghar : देवघर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को फाल्गुन मास चतुर्दशी तिथि पर बाबा भोले की बारात निकलेगी। बाबा बैद्यनाथ दूल्हा बनेंगे और मां पार्वती संग ब्याह रचाएंगे। पहली बार देवघर में पर्यटन विभाग शिव बारात निकाल रहा है। इसमें शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा और उनकी पूरी टीम सहयोग कर रही है। बारात में पहली बार सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक चुन्ना सिंह समेत वीआईपी शामिल होंगे। शाम में 6 बजे केकेएन स्टेडियम से बारात निकलेगी, जो निर्धारित रूटों से होकर बाबा मंदिर पहुंचेगी। बारात का उदघाटन सीएम करेंगे। इस आशय का पत्र डीसी देवघर का प्राप्त हुआ है। सीएम शाम में रांची से हवाई मार्ग से देवघर आएंगे और शाम में पांच बजे स्टेडियम में शिव बारात का उदघाटन करेंगे। इसके बाद पुन: रांची लौट जाएंगे।


Deoghar: Chief Minister Hemant Soren will inaugurate Shiv Barat

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم