![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg1L-C7xUPaUsp59RIHh0rteN4Ogx0jDzv1qtXhlA83pSaHF4lf3taPpj1lSlS8eZI_pXy7IXkOlXwfjt4O4XrbTqH_SIEkN4C0FBD5O6N_oLsAia_6GeqaxsdMUk8p3yrdtKTNPItftaCeHeZiqegfLM-Ul6HdAhFkh9i-8EAQMrcItAFivx1wAKblg7ha/w400-h300/IMG-20250206-WA0006.jpg) |
विदाई समारोह में नवीन कुमार, राघवेंद्र व ओपीएन सिन्हा। |
Deoghar: नंदन पहाड़ स्थित सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर में पूजन के साथ-साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले डीडीसी पद से सेवानिवृत हुए नवीन कुमार, अनुमंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक पद से राघवेंद्र कुमार सिन्हा व रेलवे से सेवानिवृत हुए ओपीएन सिन्हा ने संयुक्त रूप से भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया। उन सभी को पुजारी ने पूरे विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर नंदन पहाड़ की ओर से सम्मान समारोह आयोजन किया गया। समारोह के दौरान तीनों सेवानिवृत चित्रांश परिवार के सदस्यों को बारी-बारी से शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. गोपालजी शरण, एबीकेएम जिलाध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद अपने विचारों को व्यक्त करते हुए बाबा भोले से तीनों के स्वस्थ रहने की कामना की। साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व में अपना योगदान देने का अनुरोध किया। सेवानिवृत डीडीसी नवीन कुमार ने कहा कि हम रिटायर अवश्य हुए हं,ै लेकिन टायर्ड नहीं हैं। चित्रांश परिवार के लिए सदा तत्पर मिलेंगे। अब अपना ज्यादा से ज्यादा समय समाज के हित में लगाएंगे और समाज को मजबूत करने का भरपूर प्रयास करेंगे। वहीं राघवेंद्र सिन्हा व ओपीएन सिन्हा ने भी अपना योगदान समाज के कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में प्रयत्नशील रहने की इच्छा व्यक्त की। मौके पर सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर नंदन पहाड़ के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष सोना कुमार सिन्हा, विनोद प्रसाद, विल्सन सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में देवघर, जसीडीह, कोयरीडीह, रोहिणी व देवीपुर प्रखंड के चित्रांश परिवार के सदस्य मौजूद थे।
Deoghar News: Chitransh family honored DDC, head clerk and railway employee on retirement
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.