ranchi/ मोराहाबादी मैदान रांची में दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। इसका आयोजन हातमा मौजा में हुआ। हातमा के प्रमुख पाहन जगलाल पहान, मुकेश मुंडा, महादेव मुंडा ने विधिवत पूजा अर्चना किया। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव समिति ने इसका आयोजन किया। महोत्सव में नायक समाज युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप टाइगर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार नायक, को मोमेंटो व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस महोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव में 24 जिले में से 23 जिला से अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के समुदाय के विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में खोड़ा दल शामिल हुआ। ओरमांझी होचर के खोडा दल पारंपरिक वेशभूषा में नेत्र गीत गाते झांकी के साथ पहुंचे मांदर नगाड़ा की धुन पर महिलाओं ने नृत्य किया। अध्यक्ष नरेश पाहन ने बताया कि महोत्सव की उद्देश्य आदिवासियों व मूलवासियों का पारंपरिक व्यंजन क्ला संस्कृति साहित्य और हस्त शिल्प का प्रदर्शन इस महोत्सव में झारखंड उड़ीसा पश्चिम बंगाल असम और बिहार के आदिवासियों समुदायों के पारंपरिक भोजन कला संस्कृति सहित और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया। पकवान का स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, रवि मुंडा, महासचिव ज्योत्सना, केरकेट्टा कोषाध्यक्ष सूरज टोपो, बिकी करमाली, संरक्षक सोनू खलखो, विनय नायक, अनिल उरांव, राधा हेंब्रम, उपाध्यक्ष अमित मुंडा, मिथिलेश कुमार, राकेश मुंडा, अमित तिर्की, अशोक मुंडा, कोषाध्यक्ष विकल्प करमाली और मोहन तिर्की आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.