GA4-314340326 अनगड़ा थाना प्रभारी के प्रयास से प्रेमी युगल की हुई शादी, दोनों के माता-पिता ने दिया आर्शीवाद

अनगड़ा थाना प्रभारी के प्रयास से प्रेमी युगल की हुई शादी, दोनों के माता-पिता ने दिया आर्शीवाद

शादी के प्रेमी युगल
angara(ranchi) अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह व समाजसेवी रामपोदो महतो के प्रयास से गुरूवार को थाना परिसर स्थित शिवमंदिर में प्रेमी युगल का आदर्श प्रेम-विवाह कराया गया। प्रेमिका सुनीता कुमारी सिकनी ढीपा बोंगईबेड़ा, थाना अनगड़ा व प्रेमी अशोक महतो, चैनगड़ा, पतरातू रामगढ़ का रहनेवाला है। तीन सालों से दोनों के बीच प्रेम-संबंध चल रहा था। प्रेमी मुंबई में जेसीबी चालक है। इधर एक पखवाड़ा पूर्व सुनीता के पिता ने अपनी बेटी का छेका पुनदाग रांची के एक युवक के साथ कर दिया। इससे नाराज होकर प्रेमिका अपने प्रेमी अशोक महतो के साथ 19 फरवरी को बोकारो भाग गई। इस मामले में सुनीता के पिता ने अनगड़ा थाना में अपनी पुत्री का अपहरण कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की। 

19 फरवरी को प्रेमी युगल हुआ था फरार

प्रेमी युगल के माता-पिता
अनगड़ा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन किया तो मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। दोनों बालिग व स्वजातीय थे। प्रेमिका हर हाल में प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। आज दोनों पक्ष के स्वजनों को अनगड़ा थाना बुलाया गया। प्रेमी-युगल भी थाना पहुंचा। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, एएसआई सत्येन्द्र सिंह, समाजसेवी रामपोदो महतो ने सभी दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी के लिए तैयार किया। अनगड़ा थाना परिवार के द्वारा तुरंत पंडित बुलाया गया, चुनरी व वरमाला की व्यवस्था की गई। सभी लोगों के बीच मिठाई बांटा गया। इस विवाह का गवाह प्रेमी-युगल के माता-पिता सहित थाना के पुलिसकर्मी बने। सभी ने प्रेमी युगल को सुखमय दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم