silli(ranchi) सिल्ली कॉलेज सिल्ली में कुड़माली विभाग द्वारा एमए सत्र 2022 /24 के विद्यार्थियो के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ आनंद कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल पुरुलिया के सुईसा के नेताजी सुभाष आश्रम महाविद्यालय के कुरमाली प्राध्यापक डॉ पुल्केश्वर महतो शामिल हुए। उन्होंने कुड़माली साहित्य के इतिहास और संस्कृति की व्यापकता पर बारीकी से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कुड़माली विभागाध्यक्ष सुबोध कांत महतो, डॉ बिपन कुमार महतो, प्रो तिलक महतो, प्रो हरेन्द्र नाथ महतो ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह में विद्यार्थियो ने पारंपरिक परिधान में कुरमाली गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एमए फाइनल परीक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनंत कुमार महतो ने तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो नकुल चन्द्र महतो ने किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रो अंनत महतो, डॉ मनोज कु महतो, प्रो हुल्सी कुमारी, प्रो अर्चना कुईरी, प्रो किरीटभूषण महतो, निखिल, कलेश्वर, प्रदीप , मधुसुदन महतो , अश्विनी महतो, राकेश, जयंती, सांतो, सचीन आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.