GA4-314340326 सिल्ली विधायक व झामुमो के जिला संयोजक के सामने झामुमो के पूर्व सचिव को जमकर पीटा

सिल्ली विधायक व झामुमो के जिला संयोजक के सामने झामुमो के पूर्व सचिव को जमकर पीटा

 

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  झामुमो के सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो व रांची जिला संयोजक प्रमुख पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के सामने ही गुरूवार को कार्यकर्ताओं के एक गुट ने अनगड़ा प्रखंड के पूर्व सचिव अमानुल्लाह अंसारी की जमकर पिटाई कर दी। हेलमेट से अमानुल्लाह अंसारी को लगातार पीटा गया। बाद में अन्य कार्यकर्ताओं के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि अमानुल्लाह की उक्त् लोगों के साथ जमीन मामले को लेकर विवाद चल रहा था। आज अनगड़ा डाकबंगला में झामुमो मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा नेता राजू प्रमाणिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार चौधरी, राजेन्द्र महतो सहित दो दर्जन युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। 

क्या था मामला..अनगड़ा प्रखंड कमिटि के सदस्यता अभियान व कमिटि गठन को लेकर आज झामुमो की अनगड़ा डाकबंगला में जिला संयोजक मंडली की बैठक हो रही थी। इसकी अध्यक्षता रांची जिला संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम कर रहे थे। अतिथि के रूप में सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो, संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू साहू, बीरू तिर्की, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जमल मुंडा, अमित सिंह मुंडा उर्फ गडाम, रिझ़ुवा मुंडा, दिनेश प्रजापति सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही अनगड़ा प्रखंड के लिए 25 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन करने की घोषणा हुई एक गुट के सदस्यों ने अमानुल्लहा अंसारी को संयोजक मंडल में रखे जाने का विरोध किया। वरीय अधिकारियों ने मामले को शांत कराने के उददेश्य से अमानुल्लाह के साथ् साथ दूसरे गुट के सज्जाद अंसारी को भी संयोजक मंडली में रख दिया। लेकिन सज्जाद अंसारी के साथ आये मुस्लिम अंसारी आदि ने लगातार इसका विरोध करना जारी रखा। बैठक को आधा अधूरा के बाद समाप्त कर दिया गया। जैसे ही सभी डाकबंगला से बाहर निकलने लगे राजाडेरा के एनुल अंसारी ने अमानुल्लाह के उपर हेलमेट से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। वह लगातार सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में प्रहार करता रहा। अमानुल्लाह को काफी चोटें आई। लेकिन पार्टी की बदनामी की डर से किसी ने अनगड़ा थाना में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नही कराया।  

पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा था: अमानुल्लाह

झामुमो के अनगड़ा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन मुंडा ने बताया कि मारपीट हुई थी। काफी प्रयास के बाद मामला को शांत कराया गया। अमानुल्लाह अंसारी ने बताया कि पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा था। थोड़ी बहुत मारपीट हुई है। लेकिन हम सभी झामुमो परिवार से है इसलिए शिकायत नही किया। बाद में मामला सलट गया। 

अनगड़ा में 25 सदस्यीय संयोजक मंडली का किया गया गठन

अनगड़ा प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाने के लिए 25 सदस्यीय संयोजक मंडली में प्रखंड संयोजक सदस्य मधुसूदन मुंडा, रिझुआ मुंडा, अमानुल्लाह अंसारी, मायाराम बेदिया, पूरन बेदिया, गणेश बेदिया, सीताराम पातर, अमित सिंह मुंडा उर्फ गडाम, दिनेश प्रजापति, मधू लोहरा, धनेश्वर मुंडा, कृष्णा शंकर महतो, सज्जाद अंसारी, बाबूलाल मुंडा, राजू प्रमाणिक, खेदा महली, राजकिशोर महतो, बेनी महतो, नवीन नायक, आशा राम महतो, अरविन्द उरांव, जगदीश महतो, श्रीनाथ मुंडा, बनमाली महतो को रखा गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم