GA4-314340326 सिल्ली थाना में महाशिवरात्रि की भव्य पूजा, सुदेश महतो हुए शामिल

सिल्ली थाना में महाशिवरात्रि की भव्य पूजा, सुदेश महतो हुए शामिल

silli(ranhci)  सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि को लेकर भव्य आयोजन किया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुजा अर्चना, रुद्राभिषेक, शिव बारात का स्वागत, शिव पार्वती विवाह, भंडारा एवं जागरण एवं छौऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जागरण में रांची के भजन मंडली के कलाकारों ने अपनी भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाया वहीं स्थानीय बाल कलाकार पृशा साव व गरिमा झा की जोड़ी ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पुर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी,  प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, इंस्पेक्टर हंसे उरांव, हिंडाल्को एचआर हेड अरूण राॅय,  मुखिया सीमा कुमारी गोंझु,  उर्मिला देवी समेत कई जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। 

थाना प्रभारी एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष नरोत्तम गोरांई व सदस्यों ने सभी आगंतुकों का शाॅल देकर सम्मानित किया। वहीं देर शाम सिल्ली बजार लालबाग कॉलोनी स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर  से  शिव बारात की झांकी निकली।  जिसमें भुत, प्रेत समेत विभिन्न रुप धारण कर बाराती रास्ते भर जम कर नाचे। झांकी सिल्ली बाजार मुख्य पथ पर बुंडु चौक, लुपुंग टोला महावीर मंदिर, काली मंदिर होते हुए सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंची जहां पुजा समिति के सदस्यों एवं थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने स्वागत किया तथा सभी ने सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم