silli(ranchi) मुरी के मोहन सहिस ने भोपाल में आयोजित बेस्ट डांस कोरियोग्राफर का आईडीपी अवॉर्ड 2025 जीतकर मुरी एवं झारखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता स्वामिक फिल्म प्रोडक्शन की ओर से पिछले 3 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित की गई थी। यह सम्मान प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मास्टर मारजी एवं मैक मुकेश ने मोहन सहिस को डांस के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए दिया गया है। प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक, समाजसेवी श्याम सुन्दर महतो एवं स्थानीय लोगों ने मोहन सहिस का मुरी स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। उसके बाद गाजे बाजे के साथ मुरी से सिल्ली ग्राम विकास तक स्वागत रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहन सहिस सिल्ली के ड्रामैटिक क्लब पहुंचे जहां उन्होंने प्रसिद्ध कलाकार स्व विरेंद्र नाथ सिंह देव एवं उनके पिता स्व उपेंद्र नाथ सिंह देव के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर सिल्ली क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव ने मोहन सहिस का माला पहनाकर स्वागत किया। उनके ठाकुरदास महतो, हेमली कुमारी सहित अन्य कला प्रेमियों ने बधाई दी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.