GA4-314340326 अवैध माइनिंग: झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पर कारवाई

अवैध माइनिंग: झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पर कारवाई

 

silli(ranch) अवैध खनन और पत्थर भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए। राहे  प्रखंड के पूर्व झामुमो अध्यक्ष समेत एक पर सिल्ली थाना को करवाई के लिए राहे अंचलाधिकारी जया शंखी मुर्मू द्वारा लिखित अनुशंसा की गई है। लिखित अनुशंसा में उन्होंने कहा है कि 8 फरवरी दिन शनिवार को अपने अंचल कर्मियों के साथ माघ मेले की तैयारी को लेकर सरकारी वाहन से बंसिया पंचायत जा रही थीं। इसी दौरान, रास्ते में  बुंदीयारो पंचायत के बसंतपुर के समीप रास्ते में बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर खनन और भंडारण देखा जांच में लगभग 3000 साइज पत्थर का अवैध खनन पाया गया। साथ ही मौके पर 1 लोहे का संबल, 1 हाथ हथौड़ा, 200 ग्राम बारूद, 6 रॉड, 3 छैनी, 1 कुदाल और 4 जिलेटिन छड़ भी बरामद हुए। ठीक कुछ दूरी पर और एक अवैध पत्थर के भंडारण मिला वहां लगभग 10000 से अधिक अवैध रूप से पत्थर भंडारण किए गए थे। स्थानीय ग्रामीणों से छानबीन के बाद पता चला कि पिछले कई वर्षों से यह अवैध खनन बुंदीयारो निवासी गोलकनाथ अहीर, के पुत्र पशुपति अहीर,जो झामुमो राहें के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भी थे। एवं उसके भाई  विशेश्वर अहीर शामिल है। उक्त भंडारण पत्थर को चोरी छिपे दूसरे स्थान में भेज कर बेचे जाने की योजना थी जिससे सरकार की काफी राजस्व का हानी होती। अंचल अधिकारी ने सिल्ली पुलिस तथा पंचायत मुखिया लक्ष्मीकांत मुंडा की उपस्थिति में जप्त किए गए पत्थर को सुरक्षित रखना आरटीओ के खिलाफ अवैध भंडारण एवं राजस्व हानि के तहत प्राथमिक दर्ज करने के लिए लिखित निर्देश दिया है। प्रशासन ने अवैध खनन को सरकारी राजस्व की क्षति मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इधर सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि अधिकारी के द्वारा लिखित  मिली है आरोपियों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم