angara(ranchi) टाटीसिलवे-खेलगांव मार्ग के लालगंज में बुधवार को इंडियन आयल की ज्योति फयूल पेट्रोल पंप का उदघाटन किया गया। इसका उदघाटन पूर्व मंत्री सह लोहरदाग विधायक डा. रामेश्वर उरांव, कांके विधायक सुरेश बैठा व खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया। ज्ञात हो कि इस रोड में इंडियन आयल का एक भी पेट्रोल पंप नही था। पंप के संचालन कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा है। सोमनाथ मुंडा ने बताया कि आदिवासी समाज को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे आना होगा।
इस मौके पर जिप सदस्य कांके संजय कुमार महतो, अनगड़ा जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, ओरमांझी जिप सदस्य कमिशनर मुंडा, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, नामकुम प्रमुख आशा कच्छप, रातू प्रमुख संगीता देवी, मांडर प्रमुख फिलीप साहा एक्का सहित रांची जिला के सभी प्रखंड प्रमुख, भाजपा नेता रामसाय मुंडा, मोहसिन खान, गंगा लकड़ा, प्रकाश यादव, प्रदीप महतो सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.