![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiTO7BsgwpjFit_VY7EdtUhNeWl8RZdRB_CrspjII5kdEwyciuPB3p5Vsyz8wdlllG3Gb1Aj7tr8B0qlsTf6KIaZ2MxstphJI4n4pV-3LPH3VCo-IMqc8JpcdoQMCiks02Jes8DdIuEtBfgojxkoIa9MkrkrEBFTEOrDaieBhjehb1Dy78uT7v3Sf2p-GQ/s320/WhatsApp%20Image%202025-02-01%20at%207.29.11%20PM.jpeg) |
बालिका विजेता |
angara(ranchi) कांके नगड़ी की बालिका टीम शक्ति पीठ बालिका फुटबाल टुर्नामेंट का चैंपियन बनी। शनिवार को सालहन पतरा मैदान में खेले गये फाइनल मैच में नगड़ी ने राइट टू किक चारीहुजीर को 1-0 गोल से हराया। नगड़ी की बिन्नी प्लेयर आफ टुर्नामेंट व जमुना प्लेयर आफ मैच बनी। नगड़ी को दस हजार रूपया नकद, चारीहुजीर को सात हजार रूपया नकद पुरस्कार दिया गया। बालक वर्ग का खिताब जेएलकेएम रांची ने जीता। जेएलकेएम ने खिताबी मुकाबले में अजीत ब्रदर्श ओरमांझी को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 गोल से हराया। तृतीय पुरस्कार ब्लैक एफसी व चतुर्थ पुरस्कार मिनी एफसी इरबा रही। विजता टीम को 35 हजार नकद, उपविजेता टीम को 25 हजार नकद, तीसरे व चौथे स्थान की टीम को 10-10 हजार रूपया नकद पुरस्कार दिया गया। प्लेयर आफ टुर्नामेंट जेएलकेएम के बंधन उरांव व प्लेयर आफ मैच अजीत ब्रदर्श के किशन बने।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhmRCoi8HA0GlLDahvKQODrhz_LAYmbYi0seNGl5W84nM2iRWxVgN_Ime2ompGiZvRtQnGDmgkizMNFBgLFGd4OndyYu13YgBzJmXnyJJJep27Q3bpZPQH3CPRsFrTlIft0y4zyfhnsLZLyh1CLgbqBIG-VCtjCDqtWmve8Gvx6Q0Nhy76RnnlgVOrcpdg/s320/WhatsApp%20Image%202025-02-01%20at%207.06.11%20PM.jpeg) |
बालक वर्ग विजेता जेएलकेएम |
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि जसपुरिया ट्रस्ट के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। रामटहल चौधरी ने कहा कि हमें अपने पारंपरिक संस्कृति व परंपराओं को संरक्षित रखते हुये विकास के पथ पर लगातार अग्रसर होना है। जीवन अनमोल है इसे नशापान में खराब नहीं करें। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत इसके कण-कण में व्याप्त है। सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण कर तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर ही हम आगे बढ़े।
झूमते रहे दर्शक
अध्यक्षता मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व संचालन डा. रिझू नायक व अजय देवघरिया ने किया। देर शाम तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम केशव केसरिया ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया गया। शक्ति पीठ में विशेष अनुष्ठान किया गया। अतिथि के रूप में रणधीर चौधरी, प्रीतम साहू, मनोज कुमार चौधरी, आतिश कुमार महतो, रामसाय मुंडा, वीरेन्द्र सिंह भोगता, अजय कुमार महतो, शिवलाल महतो, दुर्गा पाहन, जेएलकेएम नेता सूरज नारायण महतो, राजू महतो, मार्शल महतो, विराट महतो, रोशन कुमार, सुधांशु महतो उपस्थित हुए। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रोहित करमाली, स्पोर्टस अध्यक्ष राजू नायक, सिकंदर अंसारी, शिबू मुंडा, संतोष महतो, सज्जाद अंसारी, मनक करमाली, दीपक मुंडा, जनक करमाली आदि का योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.