silli(ranchi) सिल्ली राजवाड़ी परिसर में रविवार को क्षत्रिय महासभा सिल्ली के एक बैठक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव के अध्यक्षता में की गई। बैठक में समाज के मजबुती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, भरत देव साय, संजीत सिंह देव, प्रदीप सिंह, शंकर प्रसाद साय, भरत देव साय, गौरीनाथ सिंह, गुलाब सिंह, राजेन् सिंह, गौतम सिंह, बिनोद कुमार सिंह, रमेश सिंह, सुभाष सिंह अन्य सदस्यों ने समाज के मजबुती को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान 28 फरवरी को राजा उपेंद्र नाथ सिंह का जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती के मौके पर वालीबाॅल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। ड्रामेटिक क्लब परिसर पर स्थित राजा उपेंद्र नाथ सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात सांस्कृतिक नृत्य गीत एवं क्षेत्रीय झुमर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 27 फरवरी को एक दिवसीय वालीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समारोह के भव्य आयोजन को लेकर सभी दायित्वों का बंटवारा किया गया। इस मौके पर सुभाष सिंह, संदीप सिंह देव, देवकांत सिंह देव, रुद्राक्ष सिंह देव, बलराम सिंह, नित्यानंद सिंह, नित्यानंद साय, रघुनाथ साय, कुंदन सिंह, बिनोद कुमार सिंह, दिलीप कुमार साय, कालीचरण सिंह, भानु प्रताप सिंह, शक्ति सिंह, भोलानाथ साय, किशोर सिंह देव, जयंत कुमार, महादेव सिंह, देवराज सिंह, अरमान सिंह, संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.