silli(ranchi) मुरी ओपी थाना अंतर्गत बिसरिया गांव निवासी हरिया महतो के पुत्र आशुतोष महतो अपने परिवार व साथियों के साथ 27 जनवरी को कुंभ नहाने प्रयागराज गए थे। इसी क्रम में 31जनवरी को वो अपने परिवार से बिछड़ गए। काफी खोजबीन की परंतु कहीं कुछ पता नहीं चला तो सभी वापस घर लौट गए। तथा इसकी सूचना मुरी ओपी प्रभारी को दी। मुरी ओपी थाना के काफी छानबीन एवं प्रयास के बाद आषुतोष को बिहार के पटना से बरामद किया गया। एवं मगलवार को मुरी ओपी थाना ला कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। उनके परिजनों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानवता एवं कर्तव्यनिष्ठा कि मिसाल है। जिससे आषुतोष को सकुशल घर तक पहुंचाया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.