angara(ranchi) अनगडा डाकबंगला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 06 फरवरी को अनगड़ा डाकबंगला में होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। इस दिन प्रखंड कमिटि के गठन पर विचार किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान चलाने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अमानुल्लाह अन्सारी, रिझुवा मुंडा, मायाराम बेदिया, जोगेश्वर महतो, गणेश बेदिया, ननकेश्वर मुंडा, हरदयाल मुंडा, मधु लोहरा, नवीन नायक, जगदीश महतो, बनमाली महतो, जमल मुंडा, आशाराम महतो सहित अन्य शामिल हुए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.