GA4-314340326 निरंकारी भक्तों ने अरविंद कुशवाहा तालाब में चलाया सफाई अभियान

निरंकारी भक्तों ने अरविंद कुशवाहा तालाब में चलाया सफाई अभियान

 

silli(ranchi)  संत निरंकारी भक्त सिल्ली शाखा के तत्वावधान में रविवार को सदगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जयंती मनाया गया। इस अवसर पर स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना का आयोजन कर  सिल्ली के अरविंद कुशवाहा के तालाब पर सफाई अभियान चलाया। इसमें सफाई अभियान मिशन के सेवादारों ने घाट व जल में फैली गंदगी को साफ किया। निरंकारी मिशन के मुखी शम्भु नाथ नायक, राजेश जी ने बताया कि स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है। ताकि आने वाली पीढियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। इस कार्यक्रम में शिक्षिका रश्मि जी, भिष्मा जी, राजेश जी दुर्गेश जी, दुखु जी, सरस्वती जी, हेमलता, आशा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم