![]() |
Silli(रांची) सिल्ली थाना क्षेत्र के पोगड़ा गांव के एक कुएं से एक करीब 62 वर्षीय वृद्धा वैशाखी देवी का शव लोगों ने निकाल कर दफना दिया। जानकारी के मुताबिक गांव के ही भवता राम महतो के कुएं में महिला के गिरे होने की जानकारी लोगों को सबेरे ही हो गई थी। लोगों ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही परिजनों ने ही शव निकालकर दफना दिया। इधर, थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि उनके परिवार का ही आपसी मामला था। शव को परिजनों ने ही दफना दिया। इधर मृत वृद्धा के पुत्र गोविंद लोहरा ने बताया कि उनकी मां का पिछले कई माह से दिमागी हालत ठीक नहीं था।रांची से इलाज चल रहा है।शनिवार शाम से घर से निकल गई थी।काफी खोज बीन के बाद कुछ पता नहीं चल पाया था।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.