GA4-314340326 जंगली सूअर के हमला से एक व्यक्ति घायल

जंगली सूअर के हमला से एक व्यक्ति घायल

sonahatu(ranchi) सोनाहातू थाना क्षेत्र के कोटाब पलास वन के समीप जंगली सुअर ने हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना मंगलवार सुबह 8 बजे के आसपास बताया जा रह है। कोटाब गांव के नकुल महतो ओर गोपाल अहीर जंगल को ओर जा रहे थे। अचानक  झाड़ी से निकल कर दो सूअर ने हमला कर दिया। हमले से नकुल महतो घायल हुआ और गोपाल अहीर जान बचा कर भाग गया और लोगों को सूचना दिया। घायल स्थिति में नकुल को मुरी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हाल के समय में सोनाहातू इलाके में जंगली हाथियों, भालू, लंगूर ओर जंगली सूअर का काफी प्रकोप है।  इधर घटना की सूचना पर वनपाल खिरोदर मुंडा और समाजसेवी महादेव महतो सिंगपुर अस्पताल जाकर घायल के परिजन को 5 हजार मुआवजा की अग्रिम राशि दिए। ओर बेहतर ईलाज कराने की बात कही। ज्ञात हो कि 22 फरवरी को  लोवाहातू के दुधीटांड  गांव में  जंगली सुअर एक वृद्ध व्यक्ति की जान ले चुका है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم