ratu(ranchi) भाजपा रांची जिला ग्रामीण की बैठक मंगलवार को नीलकंठ बैंक्वेट हॉल, लालगुटुआ में हुआ। मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह(पीएन सिंह) थे। पीएन सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जो भी कार्यकर्ता संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाता है उसे आगे लाना है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। बैठक में संगठन चुनाव को लेकर अंतिम रूपरेखा तय की गई। कहा कि इस बार चुनाव से ही संगठन के पदाधिकारी तय होंगे। चुनाव को लेकर जिला स्तरीय कमिटि का गठन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव प्रभारी पलामू के पूर्व सांसद घुरन राम, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, चुनाव पर्यवेक्षक पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र महतो, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु, जिला मनोज चौधरी, लक्ष्मण सिंह मुंडा, संचालक जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार जी, पूर्व विधायक मांडर गंगोत्री कुजूर पूर्व विधायक खिजरी रामकुमार पाहन, मांडर प्रत्याशी सन्नी टोप्पो, अनगड़ा जिप सदस्य अनुराधा मुंडा जिला के प्रभुदयाल बड़ाइक, प्रितम साहु रामकुमार दुबे, अनुपमा देवी, सुधाकर चोबे, रामसाय मुंडा, अजय तिवारी, नेहा सिंह,संजीत सिंह, शशि मेहता, नरेश साहु, नशीब लाल महतो, मुन्नी मुंडा, रंजन कुमार संजीव तिवारी, राकेश केशरी पृंजय महतो सहित 31 मंडल अध्यक्ष और महामंत्र अपेक्षित कार्यक्रता उपस्थित थे।
भाजपा संगठन में सक्रियता ही कार्यक्रता की डिग्री: पीएन सिंह
NovbhaskarHundrufall
0
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.