GA4-314340326 विवान इंडस्ट्रीज गेतलसूद का पांच लाख रूपया गबन कर फरार हुआ सेल्स हेड रंजन हलधर

विवान इंडस्ट्रीज गेतलसूद का पांच लाख रूपया गबन कर फरार हुआ सेल्स हेड रंजन हलधर

रंजन हलधर
Angara (Ranchi):  विवान इंडस्ट्रीज प्रालि गेतलसूद का सेल्स हेड रंजन हलधर पांच लाख रूपया गबन करके फरार हो गया। इस मामले में बुधवार को विवान इंडस्ट्रीज के निदेशक विवेक कुमार ने अनगड़ा थाना में रंजन हलधर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। रंजन हलधर सेल्स हेड के रूप में झारखंड/बिहार में काम देखता था। रंजन मूल रूप से पिता प्रवीर कुमार हलधर, पता-21/बी फकीर हलधर लेन कालीघाट, कोलकाता, पिन 700026 का रहनेवाला है। अपने सेवाकाल के दौरान रंजन हलधर ने विवान इंडस्ट्रीज का लगभग पांच लाख रूपया राशि को गबन कर फरार हो गया।

कंपनी के नाम पर नकद राशि व निजी अकाउंट में लिया पेमेंट: विवेक कुमार 

विवेक कुमार ने बताया कि रंजन हलधर ने विवान इंडस्ट्रीज के नाम से झारखंड/बिहार के विभिन्न प्रतिष्ठान/दुकान से नकद राशि अथवा अपने निजी बैंक अकाउंट में पेमेंट ले लिया। रंजन हलधर द्वारा कंपनी का पैसा गबन करने की सूचना मिली तो मामले की जांच कराई गई। मामला सत्य पाये जाने पर रंजन से गबन किए गए पैसे की मांग करने पर वह कंपनी छोड़कर फरार हो गया। 

16 प्रतिष्ठानों व दुकानों से कंपनी के नाम राशि का किया अवैध उठाव 

रंजन ने अभी तक 1..प्रकाश इंटरप्राइजेज(धुर्वा, रांची), 2..आरुष फर्नीचर हब, 3..राजधानी फर्नीचर हाउस, 4..संजय स्टील फर्नीचर(भुरकुंडा), 5..अंकिता मार्बल्स और घरेलू समाधान, 6..अनुग्रह फर्नीचर, 7..न्यू लक्ष्मी फर्नीचर(देवघर), 8.. मंगलम फर्नीचर(छपरा, बिहार), 9..पश्चिमी भारत(बेगूसराय), 10..स्टार फर्नीचर(लखीसराय), 11..फर्नीचर पैलेश(बिहारशरीफ), 12..एआर कंस्ट्रक्शन एवं फर्नीचर्स(रांची), 13..जय मां अम्बे ट्रेडर्स(बांका), 14..क्रिएटिव प्लास्टिक वर्क्स(जमशेदपुर), 15..फर्नीचर वर्ल्ड(मोतिहारी), 16..अनूप कुमार साह(दुमका) नामक संस्थान से कंपनी के नाम से अवैध रूप से राशि का उठाव किया है।

विवान इंडस्ट्रीज से रंजन हलधर का लेना-देना नही: विवेक कुमार

 इधर विवेक कुमार ने बताया कि आज से रंजन हलधर से अब कंपनी को कोई लेना-देना नही है। विवेक कुमार ने सभी प्रतिष्ठान व दुकानदारों से अपील किया कि विवान इंडस्ट्रीज प्रालि कंपनी के नाम पर रंजन हलधर के साथ किसी भी तरह का लेन-देन ना करें।    

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم