Silli(ranchi)/ प्रखंड के लोवादाग पंचायत के डोमनडीह गांव निवासी आजसू पार्टी के रांची जिला सोशल मीडिया प्रभारी नन्द किशोर महतो की मां हेमला देवी (80) का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 9 बजे सिल्ली नदी के डोमनडीह घाट पर किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। उनके निधन की खबर फैलते ही आस पास के लोग मित्र एवं रिश्तेदार उनके निवास स्थल पर पहुंच कर शौक संवेदना व्यक्त किया एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.