![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgubn9d8NvcHXoYI7mSORI3gssdiTnCcX9WzvP-Eovjl0pwbKzxTg0WyZOPzyPZ4jINUjCRacztwuU_e8iSkICOAKxMMpyxUXxUSwSk6ODWHNZWIO8-CmTpVjkmhbyORasqWI5w71t8Mpq4ChqmKlGhjFMdcWwF1QfJebq8O33FBBRcbsXGzVaaL9SP7wE/s320/WhatsApp%20Image%202025-02-04%20at%206.23.55%20PM.jpeg) |
मृतक जीतू पातर |
silli(ranchi) रांची पुरुलिया मार्ग सिल्ली पॉलिटेक्निक के समीप दोपहर 3 बजे के आस पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बंता जय नगर निवासी जीतू पातर मुंडा (60) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भतीजा दीपक मुंडा ने बताया कि जीतू पातर मुंडा घर से रांची जाने की बात कह कर निकले थे। इसी दौरान ये घटना घटी। इधर सुचना पाकर पहुंची सिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर थाना परिसर में रखा है। बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.