GA4-314340326 दर्दनाक हादसा: टोल प्लाजा का स्ट्रीट लाइट टावर सवारी आटो के उपर गिरी, मां-बेटी की मौत, आधा दर्जन घायल

दर्दनाक हादसा: टोल प्लाजा का स्ट्रीट लाइट टावर सवारी आटो के उपर गिरी, मां-बेटी की मौत, आधा दर्जन घायल

 

piska nagri(ranchi) एनएच -23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित नगड़ी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की दोपहर में टोल प्लाजा मे लगा स्ट्रीट लाइट का टावर सवारी लेकर गुजर रहे एक आटो के उपर जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मां बेटी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। जहां चार लोगों स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना अपराह्न करीब 1:15 बजे की है। एक आटो सवारी लेकर नगड़ी की ओर जा रही थी। इसी क्रम में टोल प्लाजा के समीप लगा स्ट्रीट लाइट का टावर सवारी ऑटो पर आ गिरा। जिससे ऑटो में सवार मां बंदी उरांव (60) व बेटी दशमी उरांव (28) की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। जबकि चालक सहित अन्य छह अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में बेड़ो जरिया के मंगरा उरांव, पलमा के आरती केरकेट्टा व बसंती केरकेट्टा के अलावा चालक व दो लोग शामिल है। 

पुत्री दशमी उरांव

मां बंदी उरांव
दुर्घटना की सूचना पर नगड़ी व इटकी थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ऑटो पर गिरा टावर को हटाकर घायलों को आटो से बाहर निकाला गया। आटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को दो बजे टोल प्लाजा पर ही सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद लगभग चार बजे इटकी थाना क्षेत्र के मलार चौक के समीप भी सड़क को बांस बल्ली और पेड़ की डाली से अवरुद्ध कर दिया गया। रांची गुमला मुख्य मार्ग करीब साढ़े पांच घंटों तक जाम रहा। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई लोग परेशान रहे। 

मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रूपया मिला मुआवजा

घटना की सूचना पर कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की घटना स्थल पहुंचे वस्तु स्थिति का जायेजा लिया और कहा टॉल एजेंसी वालों की लापरवाही के कारण ही इतनी दुखद घटना घटी है। इतने बड़े टावर को लगाने के बाद उचित देख रेख नहीं किया गया। उन्होंने  एनएचआई के अधिकारियों को वार्ता के लिए तत्काल नगड़ी थाना बुलाई। जहां वार्ता के बाद एनएचआई की ओर से घायलों को पांच-पांच लाख और मृतकों को 15-15 लाख रूपये मुआवजा देने पर सहमती बनी इसके बाद सड़क से जाम हटा दिया गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم