angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में शुक्रवार को उत्कल कराटे स्कूल की झारखंड शाखा की ओर से कराटे ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा,संत आलोयसिस स्कूल अनगड़ा, बैथनाय कॉन्वेंट स्कूल राजा उलातू के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रशिक्षण में बेसिक, स्टांस, काता, कुमिते, रणधौरी आदि का प्रशिक्षण सेंसई महादेव गोप द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि आरटीसी स्कूल के निदेशक डॉ रूद्र नारायण महतो थे। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए सभी आयु वर्ग के लोगो को कराटे का प्रशिक्षण लेना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि कराटे प्रशिक्षण लेने से अनुशासन के साथ साथ आत्मरक्षा भी कर सकते है। ग्रेडिंग में मुख्य रूप से बोकारो के सहयोगी प्रशिक्षक नकुल यादव, विक्रम कुमार नायकव महिला प्रशिक्षक पायल कुमारी, सुमन केरकेट्टा, जयश्री सेन, डॉली महतो शामिल थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हिमांशु कुमार महतो (ब्राउन बेल्ट), प्रितम कच्छप, आदित्या महतो , रौनक करमाली, फ़लक कच्छप, (ब्लू बेल्ट), प्राची कुमारी (ग्रीन बेल्ट), हर्षदी नायक, श्रुति कुमारी, प्रिया कुमारी (आरेंज बेल्ट) आदि की भूमिका रही।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.