GA4-314340326 मतदाता जागरूकता अभियान प्रतियोगिता के सफल बच्चे हुए पुरस्कृत

मतदाता जागरूकता अभियान प्रतियोगिता के सफल बच्चे हुए पुरस्कृत

पुरस्कृत करते अंचल पदाधिकारी राजू कमल
angara(ranchi)  अनगड़ा अंचल कार्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस(25 जनवरी) के अवसर पर अनगड़ा अंचल स्तर पर आयोजित हुए निबंध, वाद-विवाद, चेटिंग, गीत व चित्रकला प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सिल्ली विस क्षेत्र के आनेवाले हाई स्कूलों के बच्चें शामिल हुए थे। अनगड़ा के अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने पुरस्कार वितरण किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विजेता ममता रजवार, द्वीतिय पुरस्कार शिल्पा सिमरन, तृतीय पुरस्कार भारती कुमारी को पुरस्कृत किया गया। 

निबंध प्रतियोगिता की विजेता बनी लक्ष्मी कुमारी, सभी सफल बच्चें प्लस टू स्कूल जोन्हा से

पुरस्कृत बच्चों के साथ अंचल पदाधिकारी
निबंध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार लक्ष्मी कुमारी, द्वीतिय पुरस्कार उषा कुमार, तृतीय पुरस्कार तनु साहू, पेंटिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार देवंती कुमारी, द्वीतिय पुरस्कार सिद्धेश्वर बेदिया, तृतीय पुरस्कार सुमन कुमारी (सभी प्रतिभागी प्लस टू स्कूल जोन्हा) रही। अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्कूली स्तर से ही मतदान के प्रति छात्र-छात्राओं को प्रेरित करना होगा। सभी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم