angara(ranchi) ओरमांझी के भुसूर में श्रीश्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत सप्ताह ज्ञान के तीसरे दिन गुरुवार को वृन्दावन धाम मथुरा की पूज्य दीदी सुनीता साध्वी ने कथा वचन में मनुष्य के सद्गुण और मानव धर्म पर चर्चा करते हुए कहा कि मानव जीवन मुश्किल से मिलती है। हमें अपने जीवन में साधु और संतो से सद्गुम लेकर मनुष्यत्व को अपनाना चाहिए। हमें भागवत प्राप्ति और मुक्ति के लिए ईश्वर का ध्यान करना होगा। महायज्ञ के समय देवी- देवता गांवों में विचरण करते है, हमें इसका लाभ लेना होगा। इसके लिए सतसंग का लाभ उठाएं। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद महतो, राजेंद्र महतो, नेवालाल महतो, गणेश किशोर महतो, कमल महतो, कौशल किशोर महतो, मुकेश महतो, रामप्रसाद महतो, डिप्टी महतो, बालेश्वर महतो, आशा देवी, शंकर महतो, कामेश्वर महतो, मंजू देवी, हेमंत कुमार, तापेश्वर महतो, झबुलाल महतो, जयलाल महतो, संदीप महतो, रोहित महतो, कामेश्वर महतो आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.