GA4-314340326 अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने किया घेराव

अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने किया घेराव

angara(ranchi)  प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष ग्रामीणों ने मंगलवार को धरना, प्रदर्शन व घेराव किया। ग्रामीण अंचल कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार से काफी आक्रोशित थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, सिल्ली से जेएलकेएम प्रत्याशी देवेन्द्र महतो आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सोहन पाहन ने किया। ग्रामीणों का नेतृत्व चतरा मुखिया डॉली कुमारी, ग्राम प्रधान किष्टो कुजुर व जेएलकेएम नेता जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, रामपोदो महतो अदि कर रहे थे। घेराव कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, ऑनलाइन सुधार, दाखिल-खारिज सहित सभी कार्यों में बगैर लेन देन के काम नहीं होता है। पैसे लेकर विवादित भूखंडों का भी दाखिल खारिज कर दिया जा रहा है। कोर्ट के आदेश को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। घेराव के दौरान सीओ राजू कमल ने ग्रामीणों से वार्ता किया, लेकिन आंदोलनकारी चतरा के एक भूखंड के दाखिल खारिज को रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। इस अवसर पर मुन्ना मुंडा, राजेश महतो, बसंत हिंदवार, रीना देवी, अजय महतो, रूसुवा महतो, सुमन देवी, किशोर महतो, धनीराम महतो, अनित महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم