GA4-314340326 महिला आक्रोश: बालू के अवैध उठाव को ले महिलाओं ने किया प्रदर्शन

महिला आक्रोश: बालू के अवैध उठाव को ले महिलाओं ने किया प्रदर्शन

 

silli(ranchi)  बालू के अवैध उठाव को लेकर रविवार को सिल्ली प्रखंड के चोकसेरेंग गांव के महिलाओं ने सिल्ली नदी पर ही विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि बालू माफियाओं द्वारा इलाके से अवैध तरीके से प्रतिदिन बे रोक टोक बालू का उठाव किया जा रहा है। इससे नदी का अस्तित्व पर खतरा हो गया है। कुछ दिन बाद स्थानीय निर्माण काम काज के भी बालू नहीं मिलेगा। ऐसे में सरकार को भी राजस्व का भरपूर नुकसान हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि यह सब स्थानीय पुलिस के संरक्षण में ही हो रहा है। पुलिस जानबूझ कर अनजान बनी हुई है। रात दिन बालू का उठाव हो रहा है इस काम में पुलिस अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है। महिलाओं ने दो घंटे तक प्रदर्शन किया। बाद में बालू घाट के लोगों ने आकर उन्हें समझाया तब जाकर महिलाएं शांत हुई।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم