GA4-314340326 अखंड हरिकीर्तन व भंडारा के साथ संपन्न हुआ शिव हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव

अखंड हरिकीर्तन व भंडारा के साथ संपन्न हुआ शिव हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव

 

angara(ranchi) प्रखंड के सिरका गांव मे शिव-हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय तृतीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को अखंड हरिकीर्तन, देवपूजन व पूर्णाहुति व भंडारा के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि हिन्दू वादी नेता भैरव सिंह थे। अतिथि के रूप में सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, पंसस सावित्री देवी थे। वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान आचार्य सूर्य नारायण पाठक व कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने संपन्न कराया। 

जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में एकजुटता व आपसी भाईचारा बढ़ती है। भैरव सिंह ने कहा कि सभी सनातनी को एकजुट होने की जरूरत है। समिति के अध्यक्ष सीताराम पाहन, सचिव प्रणव महतो व साहेबराम महतो ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांव से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने में जयशंकर मुंडा, अजित महतो, बलराम महतो, साहेबराम महतो, जयशंकर मुंडा, प्रणव महतो, राजीव महतो, राजेश महतो, संजय महतो, सूरज महतो, प्रकाश महतो आदि का योगदान रहा।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم