angara(ranchi) भूसूर गांव में चल रही श्रीश्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत कथा सप्ताह के समापन के बाद मंगलवार से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुष्ठान से मन और वातावरण में शुद्धता आती है। ईश्वर की साधना हमें भगवान के करीब ले जाता है। इससे पूर्व सोमवार की रात को वृन्दावन धाम मथुरा की पूज्य दीदी सुनीता साध्वी ने कथा वाचन का समापन किया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद महतो, राजेंद्र महतो, नेवालाल महतो, गणेश किशोर महतो, कमल महतो, कौशल किशोर महतो, मुकेश महतो, रामप्रसाद महतो, डिप्टी महतो, बालेश्वर महतो, आशा देवी, शंकर महतो, कामेश्वर महतो, मंजू देवी, हेमंत कुमार, तापेश्वर महतो, झबुलाल महतो, जयलाल महतो, संदीप महतो, रोहित महतो, कामेश्वर महतो आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.