![]() |
Angara(ranchi) लुपुंग ढीपा में शनिवार से बजरंगबली मंदिर का तीन दिवसीय द्वितीय वार्षिक उत्सव धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में शामिल 501 महिलाओं ने 10 किमी की दूरी तय कर तुरूप स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल का उठाव कर मंदिर में जलाभिषेक किया गया। मुख्य अतिथि जिप सदस्य अनुराधा मुंडा व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामासाय मुंडा भी कलश यात्रा में शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिती अध्यक्ष विजय कुमार महतो, सचिव संदीप महतो, कोषाध्यक्ष जागेश्वर महतो, दीपक महतो, छुनुलाल महतो सहित अन्य का योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.