angara(ranchi) सिकिदिरी बैंक मैदान में आजसू पार्टी महिला प्रखंड अध्यक्ष किरण देवी के नेतृत्व में महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के पूर्व खिजरी प्रत्याशी पारसनाथ उरांव व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया राजेंद्र बेदिया, आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो उपस्थित थे। पारसनाथ उरांव ने कहा महिला दिवस महिला सशक्ति को सम्मान देने का दिन है। महिला शक्ति का प्रतीक है। देश में सशक्तिकरण सर्वोपरी है। इस मौके पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अनुराधा मुंडा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। संचालन रितिका देवी एवं शिवधर रजवार ने किया। मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजेश पाहन, बलराज बेदिया, पूनम देवी, बेबी देवी, प्रवित्रा देवी, बेबीमाला देवी, अगम देवी, शीला देवी, संजू सिंह, रूप कुमारी, अनीता देवी, इंदु देवी, काजल विश्वकर्मा, बॉबी देवी, निशा कुमारी, सुनीता देवी, रितिका देवी, नीलम कुमारी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.