![]() |
झामुमो को मिल रहा जोरदार सहयोग व समर्थन: मधुसूदन मुंडा
मधुसूदन मुंडा ने बताया कि अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में झामुमो को आम जनता का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। लोग झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की खुलकर प्रशंसा कर रहे है। महिलाओं का ज्यादा समर्थन मिल रहा है। अनगड़ा पंचायत अध्यक्ष सावना मुंडा, सचिव- मधुसूदन मुंडा, उपाध्यक्ष-शिवचरण भोगता, सुखनाथ मुंडा, कोषाध्यक्ष-शंकर मुंडा, संगठन सचिव-अजय हजाम सहित कार्यकारिणी के 11 सदस्य बनाए गए। लुपुंग पंचायत अध्यक्ष करण मुंडा, सचिव तारण भटटाचार्य, उपाध्यक्ष- सत्यनारायण प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष-गौतम करमाली सहित कार्यकारिणी के 11 सदस्य चुने गये।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.