GA4-314340326 झामुमो की बैठक में अनगड़ा व लुपुंग पंचायत कमिटि का हुआ गठन

झामुमो की बैठक में अनगड़ा व लुपुंग पंचायत कमिटि का हुआ गठन

angara(ranchi)  झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैठक रविवार को अनगड़ा डाकबंगला व लुपुंग पंचायत सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक जगेश्वर महतो ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन मुंडा व विशिष्ट अतिथि रिझुवा मुंडा, अमानुल्लाह अंसारी, मधु लोहरा, गणेश बेदिया, सीताराम पातर, सज्जाद अंसारी थे। मौके पर अनगड़ा व लुपुंग पंचायत कमिटि का गठन किया गया। प्रखंड संयोजक जगेश्वर महतो ने बताया कि अनगड़ा प्रखंड के कुल 21 पंचायत में से 16 पंचायत में कमिटि का गठन कर लिया गया है। एक सप्ताह के अंदर शेष पंचायतों में कमिटि का गठन कर लिया जाएगा। 

झामुमो को मिल रहा जोरदार सहयोग व समर्थन: मधुसूदन मुंडा

मधुसूदन मुंडा ने बताया कि अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में झामुमो को आम जनता का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। लोग झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की खुलकर प्रशंसा कर रहे है। महिलाओं का ज्यादा समर्थन मिल रहा है। अनगड़ा पंचायत अध्यक्ष सावना मुंडा, सचिव- मधुसूदन मुंडा, उपाध्यक्ष-शिवचरण भोगता, सुखनाथ मुंडा, कोषाध्यक्ष-शंकर मुंडा, संगठन सचिव-अजय हजाम सहित कार्यकारिणी के 11 सदस्य बनाए गए। लुपुंग पंचायत अध्यक्ष करण मुंडा, सचिव तारण भटटाचार्य, उपाध्यक्ष- सत्यनारायण प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष-गौतम करमाली सहित कार्यकारिणी के 11 सदस्य चुने गये।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم