GA4-314340326
भाजपा का सदस्यता फार्म सत्यापन होते ही जिला व मंडल चुनाव की घोषणा: घुरन राम
भाजपा का सदस्यता फार्म सत्यापन होते ही जिला व मंडल चुनाव की घोषणा: घुरन राम
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) भाजपा के रांची जिला चुनाव पदाधिकारी सह पूर्व सांसद घुरन राम ने बुधवार को जसपुरिया बीएड कालेज सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिला सदस्यता सत्यापन प्रभारी जैलेन्द्र कुमार से अपडेट लिया। घुरन राम ने बताया कि सदस्यता फार्म का सत्यापन होते ही प्रखंड व जिला चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। सदस्यता अभियान का सत्यापन कर लिया गया है। कहा कि संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, रामकुमार दुबे, प्रभुदयाल बड़ाईक, संजीव तिवारी, डा. अनिल कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.