angara(ranchi) जयराम बेदिया चैलेंजर ट्राफी एकदिवसीय फुटबाल का खिताब शालोम ग्रेश बानपुर ने जीता। बीसा पंचायत सचिवालय मैदान में बुधवार को खेले गये बेहद रोमांचक मुकाबले में शालोम ग्रेश ने गेतलसूद को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से पराजित किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। संचालन जयराम बेदिया ने किया। विजेता टीम को पन्द्रह हजार नकद, उपविजेता टीम को दस हजार नकद सहित ट्राफी प्रदान किया गया। रामकुमार पाहन ने कहा कि खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपने आप को फिट रखे। इससे आप किसी भी क्षेत्र में सफलता पायेंगे।
फुटबाल के नियम व सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने की जरूरत: जैलेन्द्र कुमार
जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि फुटबाल के नियम व सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। आज के समय में स्पोर्टस सफलता का माध्यम बन गया। खेल में भी कैरियर बनाने की जरूरत है। अतिथि के रूप में समर सिंह मुंडा व बन्नू बेदिया थे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम बेदिया, पीकेश बेदिया, सुमित मुंडा, प्रेम बेदिया, सोनाराम बेदिया, जुकेश्वर बेदियाख् विभिषण बेदिया, छुटूराम बेदिया, रोहित बेदिया, बादल, धीरज, रामदेव, सोहित, सिद्धेश्वर, सुनील, अनिल आदि का योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.