![]() |
इनसेट में अनिल टाईगर व घटनास्थल पर पड़ी उनकी बॉडी। |
Kanke (Ranchi) : रांची के व्यस्तम इलाके में से एक कांके चौक के पास बुधवार शाम चार बजे के करीब भाजपा नेता अनिल टाईगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ठाकुर होटल में बेंच पर बैठकर अनिल अपने मोबाइल फोन में कुछ देख रहे थे। इसी बीच अपाचे बाइक (BR 01BB 5499) पर सवार होकर दो अपराधी आए। एक अपराधी बाइक से उतर कर उनके पास गया, जब तक वे कुछ समझ पाते, उसने नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी रिंग रोड की ओर भागने लगे। पास खड़े कुछ युवकों ने खदेड़कर हत्यारों की बाइक में ITBP कैंप के पास टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद दोनों हत्यारे फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसी बीच पुहंची पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई। रोहित वर्मा नाम के एक अपराधी की जांघ में गोली लगी, जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया। पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। जबकि, हत्यार भाग निकला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उधर, होटल व आसपास खड़े लोग तत्काल कैंब्रियन स्कूल के वैन से अनिल टाइगर को रिम्स ले गए। रिम्स में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कांके बाजार की सारी दुकानें बंद हो गईं।
गिरफ्तार रोहित वर्मा नाम के शूटर की जांघ में लगी है गोली
विरोध में लोगों ने कांके चौक किया जाम
भाजपा नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही सैकड़ों समर्थक वहां जुट गए। विरोध में लोगों ने कांके चौक को टायर जलाकर जाम कर दिया है। जाम लगानेवाले सैकड़ों लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
बूटी मोड़ को भी लोगों ने किया जाम
हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा कारण
जानकारी के अनुसार, अनिल टाईगर का पूरा नाम इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल महतो टाईगर था। वे रांची जिले कांके थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के रहनेवाले थे। वे कोकर के खोड़हा टोली स्थित शंकर कंपाउंड में घर बनाए हुए थे और वहीं रहते थे। हत्या के पीछे जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा है। लेकिन, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
प्रत्यदर्शी होटल संचालिका ने क्या कहा, सनिए...
अनिल टाईगर का राजनीतिक सफर
अनिल वर्तमान में भाजपा के रांची जिला महामंत्री और झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे। वे कांके पूरबी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। भाजपा में आने से पूर्व वे आजसू पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष थे। दो दिन पहले ही वे कांके श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष चुने गए थे।
गिरफ्तार शूटर रोहित वर्मा ने कहा- उसे शक था की सुभाष की अनिल ने कराई थी
पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल शूटर रोहित वर्मा ने पुलिस को बताया है कि उसका फरार साथी भी शूटर है। रोहित पहले भी जेल जा चुका है। रोहित आईएसएम पुंदाग चौक के पास का रहनेवाला है। इसी वर्ष जनवरी में लोहरदगा जिले के कुड़ू स्थित बस स्टैंड में अपराधी सुभाष जायसवाल की हत्या कर दी गई थी। सुभाष का नाम रांची के पंडरा में हुए 13 लाख रुपए के लूट और फायरिंग में भी आया था। रोहित और उसका फरार साथी मृतक सुभाष जायसवाल के काफी करीबी थे। रोहित ने बताया है कि दोनों को शक था कि सुभाष की हत्या में अनिल टाइगर की भी भूमिका थी। इसीलिए, दोनों ने अनिल टाइगर को मारने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी। वे लोग पिछले कई दिनों से अनिल की रेकी कर रहे थे। बुधवार को मौका पास उनकी हत्या कर दी।
कल रांची बंद : भाजपा ने 27 मार्च को रांची बंद बुलाया...
बाबूलाल मरांडी का पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप
Big Breaking: BJP leader Anil Tiger shot dead at Kanke Chowk
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.